Breaking News

22 लाख की लागत से वार्ड 38 में बनेगा गणेश मंच का डोम शेड : वोरा, धीरज बाकलीवाल और राजेंद्र साहू ने किया भूमिपूजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 38 मिलपारा गणेश मंच के लिए डोम शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, सदस्य ऋषभ जैन, पार्षद नीता जैन, अजय मिश्रा मौजूद थे। वार्ड 38 में डीएमएफ की राशि से 22 लाख की लागत से डोम शेड का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस दौरान किशोर ठाकुर, आनंद जैन, कौशल किशोर सिंह, रतन निषाद के अलावा वार्ड के नागरिकगण भी मौजूद रहे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!