द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली सैकड़ों यात्री ट्रेनों को बार-बार रद्द करने और कई घंटे देर से ट्रेनों के परिचालन के विरोध में आज कांग्रेस ने रेल रोको आंदोलन किया। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई नगर कांग्रेस कमेटी और जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रेल रोककर मोदी सरकार के खिलाफ जबर्दस्त प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेता ट्रेन के सामने पटरियों पर बैठ गए। इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, भिलाई नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे, विधायक अरुण वोरा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, अनूप वर्मा, प्रीति साहू, राजकुमार पाली, अहमद चौहान, नासिर खोखर, राकेश सिन्हा, रज्जन खान, अय्यूब खान, बिजेंद्र भारद्वाज, संदीप निरंकारी, अनीस रजा सहित सैकड़ों कांग्रेसी शामिल हुए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal



