Breaking News

महापौर, कलेक्टर और आयुक्त ने ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट के कार्यों का जायजा लिया : अफसरों को दिये 20 सितंबर तक काम पूरा करने के निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ करीब 16 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का सौंदर्यीकरण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही पिकनिक स्पॉट का  लोकार्पण किया जाएगा। आज महापौर धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम अफसरों और ठेकेदार के साथ पिकनिक स्पाट का निरीक्षण किया और सौन्दर्यीकरण कार्यों को तेजी से पूरा करने कहा।

महापौर धीरज बाकलीवाल व कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने 20 सितंबर तक सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिये। महापौर ने कहा कि शहरवासियों को ठगड़ा बांध में पिकनिक स्पॉट व चौपाटी की सौगात मिलने जा रही है। शहरवासियों को अब पिकनिक स्पॉट में स्वादिष्ट फूड आईटम के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सहित कई सुविधाएं मुहैया होगी।

बांध के बीचोंबीच बने आईलैंड और पाथवे के साथ दूधिया रौशनी ने बांध की खूबसूरती बढ़ा दी है। सौंदर्यीकरण के बाद ठगड़ा बांध की खूबसूरती में गजब का निखार आ रहा है। आज निरीक्षण के दौरान नगर निगम के लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले, भोला महोबिया, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, राजेश पांडेय, प्रकाशचंद थवानी, पंकज साहू, शोएब अहमद मौजूद रहे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!