Breaking News

ब्रेकिंग : मुंबई एयरपोर्ट पर प्राइवेट चार्टर्ड जेट क्रेश : विमान के दो टुकड़े हुए : 6 यात्री और दो क्रू मेंबर थे सवार

द सीजी न्यूज

मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार 14 सितंबर को लैंडिंग करते वक्त एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान रनवे से फिसल गया। विमान में 6 यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार विशाखापट्टनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे-27 पर उतरते समय फिसल गया। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय भारी बारिश हो रही थी। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

हादसे के कारण विमान के दो टुकड़े हो गए। मुंबई एयरपोर्ट पर बारिश के बीच रनवे के पास विमान के मलबे को देखा जा सकता है। हादसे के दौरान विमान में आग लग गई थी, जिसपर आपातकालीन सेवाओं ने काबू पा लिया। लियरजेट 45 कनाडा स्थित बॉम्बार्डियर एविएशन के एक डिवीजन द्वारा निर्मित नौ सीटों वाला सुपर-लाइट बिजनेस जेट है।

दुर्घटना पर एमआईएएल ने आधिकारिक बयान में कहा कि ये विमान मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे से फिसलने के कारण हादसे का शिकार हो गया। शाम लगभग 5:02 बजे यह हादसा हुआ।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!