Breaking News

महिला आरक्षण बिल में ओबीसी महिलाओं के लिए रिजर्वेशन का प्रावधान नहीं : पिछड़े वर्ग के सांसद, विधायक करें पुरजोर विरोध : विजय चंद्राकर

द सीजी न्यूज

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण बिल का छत्तीसगढ़ में विरोध शुरू हो गया है। चंद्राकर कुर्मी समाज के दुर्ग शहर अध्यक्ष विजय चंद्राकर ने कहा है कि महिला आरक्षण अधिनियम में ओबीसी महिलाओं के लिए कोई आरक्षण नही है, इसका जमकर विरोध होना चाहिए। विजय ने कहा कि प्रदेश के सभी ओबीसी सांसदों और विधायकों को इसका विरोध करना चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी के सदस्य हों।

विजय ने कहा कि इस अधिनियम को बिना ओबीसी आरक्षण के लागू किया जाना पिछड़ा वर्ग के साथ न्याय नहीं होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि महिला आरक्षण में पिछड़ा वर्ग के महिलाओं को अनिवार्य रूप से आरक्षण दिया जाए। इस विषय पर जल्द ही सर्व पिछड़ा समाज की बैठक आहूत कर निर्णय लिया जाएगा।

विजय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा ही पिछड़े वर्गों के शुभचिंतक रहे हैं। इस मांग को लेकर पिछड़े वर्गों से जु़ड़े प्रतिनिधियों द्वारा शीघ्र ही सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की जाएगी और इस संबंध में विस्तार से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा कि महिला बिल में ओबीसी वर्ग को आरक्षण देने की मांग को पीएम मोदी के सामने रखें, ताकि ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया जा सके।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!