द सीजी न्यूज
दुर्ग/ पिछले दिनों नगर निगम के कामकाज की समीक्षा बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर की फटकार का असर दिखने लगा है। बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल ने सख्त निर्देश देते हुए निगम अफसरों को गौरव पथ, ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट सहित सभी चालू योजनाओं के पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिये थे। महापौर की नाराजगी का असर दिखने लगा है।
ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का सौंदर्यीकरण कार्य अब दो तीन दिनों में पूरा हो जाएगा। इधर गौरव पथ का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। आज यहां लगाए गए 80 ट्यूबलर पोल में से 61 पोल में लाइट लगाने का कार्य पूरा होने के बाद विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने इसका लोकार्पण किया। इस मौके पर नगर निगम के लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, दीपक साहू, मनदीप सिंह भाटिया, अलताफ अहमद, राजेश शर्मा, जग्गी शर्मा, हेमंत तिवारी, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, जितेंद्र समैया मौजूद थे।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि त्यौहार के सीजन को देखते हुए महिला समृद्धि बाजार से निगम कार्यालय तक लाइट लगाने के बाद इसका लोकार्पण किया गया है। शेष बचे कार्यों को भी शीघ्रता से पूरा किया जा रहा है। गौरवपथ में दूधिया रौशनी बिखरने से नागरिकों को आवाजाही में सुविधा होगी। वार्डों में बन्द पड़ी स्ट्रीट लाइट को लगातार बदलवाने का कार्य जारी है। शेष बचे हुए स्ट्रीट लाइट व सौंदर्यीकरण कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
