- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करकमलों से शीघ्र होगा ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का लोकार्पण : महापौर धीरज बाकलीवाल
- शहरवासियों को मिलेगी खूबसूरत पिकनिक स्पॉट की सौगात
द सीजी न्यूज
दुर्ग। लगभग 16 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसी हफ्ते इसका लोकार्पण होने की संभावना है। ठगड़ा बांध के बीचोंबीच बने आईलैंड और चारों ओर पाथवे पर दूधिया रौशनी के साथ ही यहां प्लांटेशन और ग्रीनरी के कारण इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। रात के समय रौशनी से जगमगाते ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट की तस्वीरें बेहद लुभावनी है।
महापौर धीरज बाकलीवाल और कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने हाल ही में पिकनिक स्पॉट के सभी पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिये थे। इसके बाद से निगम अफसरों की टीम रोज पिकनिक स्पॉट के सभी बचे कार्यों को पूरा करा रही है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ठगड़ा बांध का लोकार्पण इसी हफ्ते करेंगे।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज ठगड़ा बांध में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। धीरज ने बताया कि पिकनिक स्पॉट के सौंदर्यीकरण का काम अंतिम चरण में है। अगले तीन चार दिनों में यह कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करकमलों से ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का लोकार्पण शीघ्र होगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal



