Breaking News

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने हुआ मंथन : महापौर, आयुक्त और सीएसपी ने व्यापारी संगठनों से सुझाव मांगे

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने कक्ष में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, सीएसपी मणिशंकर, मोहन नगर थाना प्रभारी की मौजूदगी में शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने यातायात व्यवस्था, इंदिरा मार्केट में पार्किंग को लेकर चर्चा की। मार्केट एरिया में त्योहारी सीजन में होने वाली समस्याओं और पार्किंग व्यवस्था को लेकर सुझाव भी मांगे गए। महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि व्यापारी संगठनों के सुझाव लेकर मार्केट क्षेत्र की पार्किंग, यातायात व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। त्यौहारी सीजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था हेतु व्यापारियों के लिए इंदिरा मार्केट, महात्मा गांधी स्कूल, शनीचरी बाजार, गवर्मेंट स्कूल के पास पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में पार्किंग के लिए फ़्लेक्स बनवाने और पार्किंग में प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिये गए। बाजार एरिया सहित अन्य जगहों से पशुओ को पकड़ने की कार्रवाही तेज करने के निर्देश भी दिये गए। हटरी बाजार में मिट्टी के दीये के बिक्री की व्यवस्था करने कहा गया। बाजार क्षेत्र में जगह-जगह ठेला लगाने वाले व्यवसाइयों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने और दुकानों के सामने ग्राहकों के वाहन पार्किंग की व्यवस्था बेहतर बनाने कहा गया।

व्यापारियों से अपील की गई कि दुकानों के बाहर सामान न रखें। वाहन पार्किंग सही तरीके से होने पर आवागमन में परेशानी नही होंगी।यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। इसके लिए नगर निगम व पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जाएगा। पार्किंग व्यवस्था के लिए भी स्थल चिन्हित किये जायेंगे। बैठक में एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, संजय कोहले, हमीद खोखर, बाजार अधिकारी जावेद अली, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव के अलावा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स जिला उपाध्यक्ष व इंदिरा मार्केट व्यापारी संघ के सचिव बहादुर अली थारानी, इंदिरा मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष दिलीप बाकलीवाल, दिलीप मारोटी, कुलदीप फुटकर व्यापारी संघ से रज्जब अली, जमाल खान व अन्य  व्यापारीगण उपस्थित थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!