द सीजी न्यूज
दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा सृजन रोजगार अंतर्गत प्राइवेट कंपनियों में रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट का आयोजन 29 सितम्बर को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में आयोजित किया जाएगा। प्लेसमेंट केम्प में नियोजक यशोदा नंन्दन चिल्ड्रन हॉस्पिटल दुर्ग, एलआईसी ऑफ इंडिया सिविक सेंटर भिलाई, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस कॉम लिमिटेड, एलआईसी रिसाली भिलाई और एलआईसी स्मृति नगर भिलाई के लिए 215 पद रिक्त हैं।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण और अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व बेरोजगारी भत्ता आवेदन की कॉपी और समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट केम्प/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
