द सीजी न्यूज
दुर्ग / जिला खनिज न्यास अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से 18 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गायनिकोलॉजिस्ट के 4, मेडिसिन स्पेशलिस्ट के 3, एनस्थेसियोलॉजिस्ट के 2, पीडियाट्रिशियन के 3, रेडियोलॉजिस्ट के 1, सर्जरी विशेषज्ञ के 3, माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 1 और नेत्र रोग विशेषज्ञ के 1 पद सहित कुल 18 पद रिक्त हैं। इनकी पूर्ति के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में 27 सितंबर को सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक वॉक इन इंटरव्यू रखा गया है। इच्छुक आवेदक संपूर्ण दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर वॉक इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
