द सीजी न्यूज
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मानवसेवा का एक और उदाहरण पेश किया। तात्यापारा के नवीन मार्केट में लोक निर्माण विभाग के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंच से देखा कि एक एंबुलेंस वाहनों के जाम में फंस गई है और उसे निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री की नजर एंबुलेंस पर पड़ते ही उन्होंने अपने प्रोटोकाल के विपरीत जाकर कार्यक्रम को रोकने का इशारा किया और खुद अपनी कुर्सी छोड़कर एंबुलेंस को रास्ता देने की अपील करने लगे। मुख्यमंत्री के खड़े होने के बाद फौरन वाहनों ने एंबुलेंस को रास्ता दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री वापस अपनी कुर्सी पर बैठे और कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्यमंत्री के इस मानवीय पहल से वहां उपस्थित हर किसी ने उनकी जमकर तारीफ की और मुख्यमंत्री के सहृदयता की खूब सराहना भी की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
