Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेश की मानवता की मिसाल : ट्रैफिक जाम में फंसे एंबुलेंस को रास्ता देने सरकारी कार्यक्रम रुकवाया : खुद खड़े होकर एंबुलेंस को जाम से निकलवाया

द सीजी न्यूज

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मानवसेवा का एक और उदाहरण पेश किया। तात्यापारा के नवीन मार्केट में लोक निर्माण विभाग के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंच से देखा कि एक एंबुलेंस वाहनों के जाम में फंस गई है और उसे निकलने  का रास्ता नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री की नजर एंबुलेंस पर पड़ते ही उन्होंने अपने प्रोटोकाल के विपरीत जाकर कार्यक्रम को रोकने का इशारा किया और खुद अपनी कुर्सी छोड़कर एंबुलेंस को रास्ता देने की अपील करने लगे। मुख्यमंत्री के खड़े होने के बाद फौरन वाहनों ने एंबुलेंस को रास्ता दिया।  इसके बाद मुख्यमंत्री वापस अपनी कुर्सी पर बैठे और कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्यमंत्री के इस मानवीय पहल से वहां उपस्थित हर किसी ने उनकी जमकर तारीफ की और मुख्यमंत्री के सहृदयता की खूब सराहना भी की।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!