Breaking News

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

  • खेल अकादमी खुलने से छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को निखरने का मिल रहा है पूरा अवसर : भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के अमेलश्वरडीह नगर पालिका में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिला खिलाड़ी टीम के सदस्यों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। शिव शक्ति क्रीडा मंडल और नगर पालिका अमलेश्वरडीह छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
मुख्यमंत्री ने शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका बनने के बाद पहली बार यह खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने नगरवासियों को नगर पालिका बनने पर शुभकामनाएं दी। बघेल ने कहा कि यहां वर्षों से कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होती रही है और इस आयोजन को लेकर हमेशा खासा उत्साह रहा है। उन्होंने आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश में टेनिस, तीरंदाजी, हॉकी सहित विभिन्न खेल अकादमियों की शुरुआत की गई है। जिससे छत्तीसगढ़ के खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिल रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धाओं के लिए हो रहा है। परंपराओं को सहेजने के क्रम में छत्तीसगढ़िया ओंलपिक की शुरूआत की गई है और भौंरा, बाटी, पिट्ठूल, कबड्डी, खो-खो, फुगड़ी जैसे परंपरागत खेलों को इसमें शामिल किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए सरकार ने पिछले 5 सालों में उल्लेखनीय काम किए हैं। प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में खुशहाली आई है। बघेल ने इस मौके पर पंजाब और हरियाणा से आये खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ में स्वागत और अभिवादन किया। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश देते हुए और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लगभग 64 टीम भाग ले रही हैं। इसमें से पुरुष वर्ग की 40 और महिला वर्ग की 24 टीम शामिल हैं। प्रतियोगिता में शामिल टीमों के लिए आकर्षिक पुरस्कार भी दिया जाएगा।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!