द सीजी न्यूज
तीन विधानसभा क्षेत्रों के संकल्प शिविर में रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में कहा कि कल से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। कल ही कांग्रेस की पहली सूची आएगी। पहले चरण के लिए सूची जारी होगी। राजनांदगांव में मजबूत प्रत्याशी उतारने के सवाल पर कहा कि पार्टी अपनी रणनीति का खुलासा तब करती है जब लिस्ट जारी होती है। लिस्ट जारी होगी तो पता चल जाएगा कि रमन सिंह के सामने कौन होगा।
राजनांदगांव क्षेत्र से डॉ रमन सिंह के चुनाव लड़ने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यहां पर भाजपा नहीं लड़ रही है। रमन सिंह और उनकी टीम लड़ रही है। टिकट वितरण में रमन सिंह की ही चल रही है और जनता उनको जान चुकी है। सांसद रविशंकर प्रसाद द्वारा अजीत जोगी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तुलना पर कहा कि रविशंकर प्रसाद वकील हैं, वो तर्क-वितर्क करते रहते हैं। जिस अजीत जोगी के भरोसे भाजपा 3 बार सत्ता में आई। उससे हम तुलना नहीं कर सकते। जोगी को जैसे ही बाहर किये, कांग्रेस सत्ता में आ गई।
झीरम को लेकर लगाए आरोप
प्रदेश में झीरम को लेकर हो रही सियासत पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह कोर्ट क्यों जाते हैं, रोकते क्यों हैं? हम जांच करना चाहते हैं, वह जांच क्यों नहीं करने दे रहे हैं। गणपति और रमन्ना का नाम FIR में दर्ज है। उसे एनआईए ने हटाया कैसे, उससे पूछताछ क्यों नहीं की जाती। भाजपा से पूछता हूं – क्या उन्होंने सरेंडर किया है। उनके परिवार वालों को केंद्र सरकार ने क्या लाभ दिया है। दिया भी है कि नहीं, वो भी बताएं। भूपेश ने आरोप लगाया कि इससे भाजपा की नक्सलियों के साथ साठगांठ उजागर हो रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
