Breaking News

बीजेपी पूरे देश की नई पीढ़ी को जुआ में झोंकना चाहती है : देश को बर्बाद करने का भाजपा का षड्यंत्र चल रहा : भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज

तीन विधानसभा क्षेत्रों के संकल्प शिविर में रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में कहा कि कल से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। कल ही कांग्रेस की पहली सूची आएगी। पहले चरण के लिए सूची जारी होगी। राजनांदगांव में मजबूत प्रत्याशी उतारने के सवाल पर कहा कि पार्टी अपनी रणनीति का खुलासा तब करती है जब लिस्ट जारी होती है। लिस्ट जारी होगी तो पता चल जाएगा कि रमन सिंह के सामने कौन होगा। 

राजनांदगांव क्षेत्र से डॉ रमन सिंह के चुनाव लड़ने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यहां पर भाजपा नहीं लड़ रही है। रमन सिंह और उनकी टीम लड़ रही है। टिकट वितरण में रमन सिंह की ही चल रही है और जनता उनको जान चुकी है। सांसद रविशंकर प्रसाद द्वारा अजीत जोगी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तुलना पर कहा कि रविशंकर प्रसाद वकील हैं, वो तर्क-वितर्क करते रहते हैं। जिस अजीत जोगी के भरोसे भाजपा 3 बार सत्ता में आई। उससे हम तुलना नहीं कर सकते। जोगी को जैसे ही बाहर किये, कांग्रेस सत्ता में आ गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारी सीजन में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला जारी है। ट्रेन रद्द हो रही है ये बेहद दुर्भाग्यजनक है। अब तक 4 सौ ट्रेन रद्द हो चुकी हैं। यात्री बहुत परेशान हैं। पहले ट्रेनों की जानकारी दी जाती थी। अब ऐसा नहीं हो रहा है। बार-बार कहने के बावजूद कोई व्यवस्था नहीं हो रही है। 9 सांसद हैं भाजपा के वो भी कुछ नहीं कर रहे हैं। आम जनता की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है।
देश को बर्बाद करने का भाजपा का षड्यंत्र चल रहा
छोटे दलों को सिक्योरिटी देने की बात पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि क्रोनोलॉजी समझना पड़ेगा। एक ओर अमित जोगी केस लगाते हैं। दूसरी ओर उन्हें सुरक्षा दी जाती है। बसपा और गोंडवाना ने गठबंधन कर लिया है। आरोप लगाया कि बसपा भाजपा की गोद में बैठी है। आम आदमी पार्टी लगी है कि कैसे कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया जाए। सभी कोशिशें हो रही हैं, लेकिन प्रदेश की जनता समझदार है।
सीएम ने कहा कि बलौदा बाजार में भाजपा नेता के यहां 10 लाख रुपए का जुआ का खेल चल रहा था। भाजपा केंद्र में बैठी है और महादेव एप पर प्रतिबंध लगा सकती है। लेकिन न गिरफ्तारी हो रही और ना ये एप बंद हो रहा है। भूपेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी पूरे देश की नई पीढ़ी को जुआ में झोंक देना चाहती है। देश को बर्बाद करने का भाजपाई षड्यंत्र चल रहा है। 

झीरम को लेकर लगाए आरोप

प्रदेश में झीरम को लेकर हो रही सियासत पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह कोर्ट क्यों जाते हैं, रोकते क्यों हैं? हम जांच करना चाहते हैं, वह जांच क्यों नहीं करने दे रहे हैं। गणपति और रमन्ना का नाम FIR में दर्ज है। उसे एनआईए ने हटाया कैसे, उससे पूछताछ क्यों नहीं की जाती। भाजपा से पूछता हूं – क्या उन्होंने सरेंडर किया है। उनके परिवार वालों को केंद्र सरकार ने क्या लाभ दिया है। दिया भी है कि नहीं, वो भी बताएं। भूपेश ने आरोप लगाया कि इससे भाजपा की नक्सलियों के साथ साठगांठ उजागर हो रही है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!