द सीजी न्यूज
दुर्ग । दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संचालन के लिए केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 15 अक्टूबर रविवार को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। गंजपारा में क्रेजी कूल के पास भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव की उपस्थिति में रविन्द्र कुमार राय दुर्ग संभाग प्रभारी (केंद्रीय), पूर्व सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड, भाजपा और उदय कांगड़, विधायक राजकोट (गुजरात), जितेन्द्र वर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष की उपस्थिति में होगा।
दुर्ग विधानसभा संयोजक कांतिलाल बोथरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी हर मामले में कांग्रेस पार्टी की तुलना में काफी आगे है। अभी तक कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा भी नहीं की है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की लगातार बैठकें हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप कार्य करने के लिए निकल चुके हैं। कल केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद प्रचार-प्रसार में तेजी आएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
