Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने निर्वाचन आयोग से दूसरे चरण के मतदान की तारीख आगे बढ़ाने किया आग्रह

  • त्योहार के कारण बड़ी संख्या में मतदाता मतदान में हिस्सा नहीं ले सकेंगे

द सीजी न्यूज

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग से छठ पूजा त्योहार को देखते हुए 17 नवंबर को होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की तारीख को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है।सिंह ने कहा है कि त्योहार के कारण बड़ी संख्या में मतदाता मतदान में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

गौरतलब है कि 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। छठ का त्योहार इस वर्ष 17 से 20 नवंबर तक मनाया जाना है।

सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा है – ”छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।”

उन्होंने लिखा है, ”मैं भारत निर्वाचन आयोग से आग्रह करता हूँ कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएं।”

राज्य के रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, जगदलपुर, कोरबा और अन्य शहरों में रहने वाले बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में प्रति वर्ष छठ पर्व भव्य तरीके से मनाते हैं। इससे पहले राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) ने भी ऐसी ही मांग की थी।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!