- शहर के मतदाताओं का मिलते आशीर्वाद से भाजपा की जीत के बढ़े कदम – गजेंद्र यादव
द सीजी न्यूज
भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग शहर प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। गजेंद्र ने वार्ड क्रमांक 6 में स्थित शीतला मंदिर प्रांगण में माता शीतला की पूजा अर्चना के बाद जनसंपर्क शुरू किया गया। इस दौरान विधानसभा चुनाव संचालक कांतिलाल बोथरा उपस्थित रहे। निर्धारित रूट के अनुरूप वार्ड क्रमांक 5, 6, 9, 10, 12, 13 में जनसंपर्क किया गया।
जनसंपर्क के दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री स्व. हेमचंद यादव के निवास पर उनकी फोटो पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता गोंड पारा, गया नगर पुराना शीतल नगर से आमा तालाब होते हुए गिरधारी नगर पहुंचे। इसके बाद दुर्गा चौक होते हुए विजयनगर, आमापारा होते हुए समता नगर, मोहन नगर होते हुए गजानन मंदिर के पास जनसंपर्क का समापन किया गया।
इस अवसर पर दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि आज आज जनसंपर्क के पहले दिन आम जनमानस से मिले आशीर्वाद और स्नेह को देखकर स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की जीत के लिए आम जनमानस आतुर है। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने जो वादा खिलाफी आम जनमानस से किया है। उसका हिसाब चुकता करने के लिए सभी नागरिक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गजेंद्र ने कहा कि चंडी शीतला मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्डों के भ्रमण के दौरान कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव दिखा। प्रदेश सरकार और वर्तमान नगर निगम द्वारा नागरिकों को जनसुविधाएं उपलब्ध कराना था, लेकिन ये काम नहीं किये गए। चुनाव जीतने के बाद जनमानस द्वारा ध्यानाकर्षण कराए गए विकास कार्यों को प्राथमिकता सेे किया जाएगा। दुर्ग शहर में परिवर्तन की बयार सुनिश्चित है। भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है |
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान नीलेश अग्रवाल, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, शिव चंद्राकर, संतोष सोनी, शंभू पटेल, मंडल भाजपा अध्यक्ष विजय ताम्रकार, मदन वढाई, सुनील अग्रवाल, डॉक्टर सुनील साहू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, शारदा गुप्ता, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, अनूप गटागट, नरेंद्र बंजारे, ओम प्रकाश सेन, अजीत वैद्य, सुरेंद्र बजाज, चंद्रशेखर चंद्राकर, रीता मेश्राम, दिनेश नलोडे, बंटी चौहान, वीरेंद्र तन्ना, शीतल जांगिड़, शुभम साहू, तनुजा बघेल, जामवंती यादव, पुष्पा यादव, देवंती यादव, सीमा यादव मंजूलता यादव, सरोज चंद्राकर, गीता सोनी, काव्या पटेल, मधु राजपूत, रोशन राजपूत, अंजू तिवारी, कंचन यादव, सुधा शंकर, संगीता द्विवेदी, दीपा द्विवेदी, विनोद यादव, भूपेंद्र यादव, सुधा राठौर, रोशनी साहू, कालिंद्री साहू, हेमलता साहू, रोशनी साहू सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

