द सीजी न्यूज
दुर्ग / विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के रिटर्निंग ऑफिसर विनय कुमार सोनी ने आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन पर सेक्टर-1 गैरेज रोड भिलाई निवासी जहीर खान को आमसभा/कार्यक्रम के लिए ली गई अनुमति से ज्यादा समय तक कार्यक्रम आयोजित करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
18 अक्टूबर को नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा क्षेत्र के सिरसा गेट चौक भिलाई-3 पर जहीर खान द्वारा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आमसभा कार्यक्रम की अनुमति ली थी। कार्यक्रम 4 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हुई। रिटर्निंग ऑफिसर ने इसे अनुमति आदेश का उल्लंघन के साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन माना। जहीर खान को कारण बताओ नोटिस जारी कर 21 अक्टूबर को शाम 5 बजे समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा है। इसके अभाव में एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
