- जकात फाउंडेशन के सालाना कार्यक्रम में सफल छात्रों का किया सम्मान
द सीजी न्यूज
राजधानी रायपुर में एक ऐसी संस्था काम कर रही है जिसने नौ साल में शिक्षा पर तीन करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं। हैरानी की बात यह है कि पूरी रकम जकात (दान) से इकट्ठा की गई। इस साल यानी दसवें साल में करीब 50 लाख रुपए बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने का लक्ष्य रखा किया गया है। छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन की ओर से रविवार को मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित सालाना जलसे में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया, जिन्होंने ग्रेजुएशन के साथ ही मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए सफलता पाई है। उम्मीद जताई गई कि फाउंडेशन द्वारा आने वाले समय में सफल छात्रों की संख्या दोगुना कर ली जाएगी। फाउंडेशन ऐसे सभी बच्चों की मदद करता है, जो आगे पढ़ना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक समस्या की वजह से पढ़ नहीं पाते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि फाउंडेशन का मूल वाक्य मिशन तालीम सभी लोगों को यह प्रेरणा देता है कि तालिम नहीं तो कुछ भी नहीं। आज मुस्लिम समाज की सबसे बड़ी जरूरत शिक्षा ही है। बेहतर शिक्षा से ही सिस्टम को सुधारा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि सउदी अरब से उमरा करने के बाद वे शनिवार को रात 2 बजे दिल्ली लौटे। तालीमी कार्यक्रम होने की वजह से वे सुबह दिल्ली से रायपुर के लिए तुरंत रवाना हो गए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी बच्चों के पालकों से कहा कि बच्चे शिक्षा में आगे बढ़ना चाहते हैं तो उन्हें प्रोत्साहन दें। इमरान ने कहा कि जकात फाउंडेशन जैसी संस्था रायपुर ही नहीं देश के सभी राज्यों में होनी चाहिए और इससे हर बच्चा शिक्षित हो सकेगा। इस मौके पर इमरान ने फाउंडेशन मिशन तालीम के लिए अपनी ओर से 1 लाख रुपए दान देने की घोषणा की।
समारोह में विशेष अतिथि के रूप में हज कमेटी के चेयरमैन असलम खान, उर्दू बोर्ड के अध्यक्ष इदरीश गांधी, अल्पसंख्यक के चेयरमैन अमीन मेमन, श्रम विभाग के संचालक शारिक रईस खान मौजूद थे।
फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य सैय्यद अकील ने बताया कि रमजान के महीने में मुस्लिम भाईयों द्वारा 2.5 फीसदी जकात की रकम इकट्ठा कर अब तक हजारों बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए ग्रेजुएशन कराया गया। सैकड़ों बच्चों को मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेजों में पहुंचाने का काम किया गया है। इस अवसर पर समाज से NEET/JEE पास करने वाले और फाउंडेशन के टॉपर बच्चो का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मीडिया जगत से असगर खान, तहसीन जैदी, जुल्फीकार और ताबिर हुसैन को भी सम्मानित किया गया। फाउंडेशन से जुड़े स्कूलों के प्रिंसिपल का भी सम्मान किया गया। अज़ीज़ पब्लिक स्कूल से शबनम अल्वी, ब्रैनी स्टार स्कूल से आशिरा, इंडियन पब्लिक स्कूल से शाहीन सैय्यदा, इकरा इंग्लिश स्कूल से क़मर बानो, ग़रीब नवाज़ स्कूल से सफ़ीना बेगम, लिटिल फ्लावर स्कूल से नाहिद और महजबीन, नूरानी स्कूल की जमशीद बावरा का सम्मान किया गया।
जकात फाउंडेशन द्वारा फतेह शाह मस्जिद के मुतवल्ली आसिफ रज़ा, मोवा मस्जिद के शेख गुलाम रसूल, संजय नगर मस्जिद के साजिद अली, संतोषी नगर मस्जिद के मोइन भाई, मोती नगर मस्जिद के शाकिर अली, मौदहापारा मस्जिद के इस्माइल गफूर, छोटापारा मस्जिद के अशफ़ाक कुरैशी, बुखारी मस्जिद के शब्बीर, अमन नगर मस्जिद के इजरायल, ईदगाहभाटा मस्जिद के मुतवल्ली अब्दुल करीम का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से फाउंडेशन के मो ताहिर, इनाम उल्लाह, अकरम सिद्दीकी, इरफान बुखारी, शोएब खान, असलम रोकड़िया, फैसल रिजवी, नौमान अकरम हामिद, शेख हाशिम, शकील भाई, गुलजेब अहमद, हकीम अंसारी, हिंदन अली, आबिद, अहफाज, मो तनवीर आदि मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


