Breaking News

राजनांदगांव में रमन, गिरीश समेत कुल 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

  • कांग्रेस से गिरीश देवांगन दे रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को टक्कर

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत राजनांदगांव जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 61 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। नामांकन वापसी के दिन 12 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया। मतदान मंगलवार 7 नवम्बर को होगा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 – डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत 3 अभ्यर्थी ने आज नामांकन वापस लिया। नामांकन वापस लेने वाले अभ्यर्थियों में राजेश श्यामकर, दुर्जन लाल खरे और धीरज कुमार मेश्राम शामिल है। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75 – राजनांदगांव अंतर्गत 6 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया। नामांकन वापस लेने वाले अभ्यर्थियों में ताराचंद कुर्रे, धीरज तिवारी, नरेश डाकलिया, राजेन्द्र टोडर, लक्ष्मी साहू और हरीश खण्डेलवाल शामिल है। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से कुल 29 अभ्यर्थियों के बीच चुनाव होगा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत 3 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया। नामांकन वापस लेने वाले अभ्यर्थियों में बसंत लाल चन्द्रवंशी, कोमल राम साहू और मंगलदास मारकण्डे शामिल है। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से 12 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77- खुज्जी अंतर्गत किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थियों के मध्य चुनाव होगा।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!