Breaking News

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं : कहा – सभी वर्गों को साथ लेकर छत्तीसगढ़ को समृद्ध और विकसित राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को बधाई और  शुभकामनाएं दी है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने संदेश में कहा है कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य की बागडोर संभालते ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संभालने, छत्तीसगढ़ की संस्कृति, संस्कार और संसाधनों को संरक्षित और संवर्धित करने, महिलाओं और मजदूरों को सशक्त बनाने और युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया।

किसानों की कर्ज माफी, 2500 रुपए समर्थन मूल्य, जल, जंगल, जमीन से जुड़े वनवासियों को वनाधिकार पट्टे, सामुदायिक वन संसाधन अधिकार, 65 से अधिक वनोपजों की खरीदी, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और कॉलेज, धनवंतरी मेडिकल स्टोर, हाट बाजार क्लिनिक, युवाओं के लिए व्यापम और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के शुल्क माफ, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना में गरीब परिवारों को 5 लाख रुपए और अन्य परिवारों को सालाना 50 हजार रुपए तक की सहायता और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में गंभीर रोगों के इलाज के लिए 20 लाख रुपए तक की सहायता देने जैसी अनेक हितैषी योजनाएं संचालित की गई।

ताम्रध्वज ने कहा कि इसका सीधा फायदा छत्तीसगढ़ वासियों को मिल रहा है। इससे गांवों से लेकर शहर तक जीवन स्तर में बदलाव आया है और लोगों का भरोसा बढ़ा है। हमारी सरकार ने सभी वर्गों को साथ में लेकर छत्तीसगढ़ को समृद्ध और विकसित राज्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य किया है और इसे निरंतर जारी भी रखेंगे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!