Breaking News

महादेव एप के कर्ताधर्ता शुभम के वीडियो पर बोले भूपेश : ये भाजपा का फुसफुसिया बम …

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव एप के कर्ताधर्ता शुभम सोनी के वीडियो और प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) के अफसरों के बयान को फुसफुसिया बम बताया है। सीएम ने इस मामले में एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। भूपेश बघेल ने कहा कि जो पैसों के साथ पकड़ा गया है, उसकी फोटो रमन सिंह के साथ है। पत्रकारों से बातचीत में भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ मे इन दोनों केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी रुक जाएगी। 17 नवंबर के बाद ये लोग ब्रेक लेंगे।

भूपेश बघेल ने कहा, “जो पैसे के साथ पकड़ा गया है, उसकी फोटो रमन सिंह के साथ है। परसों तक शुभम सोनी को कोई नहीं जानता था, लेकिन वो अचानक कैसे महादेव ऐप का मालिक बन गया। बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि ये एक ऐसे मालिक हैं जो अपने नौकर की शादी पर 250 करोड़ रुपये खर्च करते हैं। ऐसा करने वाले ये पहले शख्स होंगे।

सीएम ने कहा कि रमन सिंह के साथ दो अफसर रहते थे और वे ऐसी ही कहानियां बनाते थे। यह सब प्लांटेड है। इसका मतलब है कि बीजेपी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। सीएम ने कहा, “ये जो फुसफुसिया बम ( महादेव एप के कर्ताधर्ता शुभम सोनी का वीडियो ) लेकर आए हैं, उस पर कोई भरोसा नहीं कर रहा, उस वीडियो को जो देख रहा है वो हंस रहा है।”

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!