Breaking News

पहले चरण के मतदान से सीएम भूपेश गदगद : कहा – मेरे पास शब्द नहीं है … षड्यंत्र धरे रह गए … भरोसा फिर जीत गया …

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण के मतदान हुए। 20 सीटों पर हुए मतदान के दौरान भारी उत्साह देखने मिला। काफी संख्या में मतदान होने की खबर है। सीएम भूपेश बघेल को मिले फीडबैक के अनुसार चुनाव में कांग्रेस को भारी समर्थन मिला है।

कहा जा रहा है कि वोटिंग के दौरान बस्तर की 12 सीटों सहित मैदानी इलाके की 8 सीटों पर कांग्रेस के पक्ष में भारी माहौल रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार मतदाताओं ने कांग्रेस के चुनावी वायदों पर भरोसा किया है। इसी फीडबैक के आधार पर सीएम भूपेश बघेल ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा है कि उनके पास धन्यवाद कहने के लिए शब्द नहीं है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि मतदाताओं ने इस बार वो कसर भी पूरी कर दी है, जो 2018 में थोड़ी सी रह गई थी।

सीएम ने कहा कि – मेरे पास आज शब्द नहीं हैं, आपका धन्यवाद कहने के लिए.

प्रदेश भर से पहले चरण के मतदान के बाद जो सूचनाएँ आ रही हैं, जनता का जो उत्साह दिख रहा है, वो अद्भुत है.

आपने इस बार वो कसर भी पूरी कर दी है जो 2018 में थोड़ी सी रह गयी थी.

आप सब मतदाताओं को प्रणाम करता हूँ.

षड्यंत्र धरे रह गए, भरोसा फिर जीत गया।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!