- पाटन में कांग्रेस को मतदाताओं का मिल रहा है भरपूर समर्थन
- किसानों का होगा कर्जा माफ : किसान होंगे आर्थिक रूप से सशक्त
द सीजी न्यूज
सेलूद। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल (बिट्टू) ने शुक्रवार को सघन जनसंपर्क अभियान करते हुए मतदाताओं से कांग्रेस को वोट देने की अपील की। चैतन्य ने बेल्हारी, ओदरागहन, निपानी, रानीतराई में घर-घर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान चैतन्य ने छत्तीसगढ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के साथ ही घोषणा पत्र के बारे में मतदाताओं को जानकारी दी। गौरतलब है कि पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। मतदाताओं ने चैतन्य बघेल को भरपूर स्नेह और आशीर्वाद देते हुए कहा कि पूरा पाटन कका के साथ है।
चैतन्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज किया जाएगा। अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा केजी से पीजी तक सरकारी स्कूल, 2 सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त, कॉलेज में मुफ्त शिक्षा की घोषणाओं की जानकारी भी दी।
चैतन्य ने कहा कि प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी, किसानों का कर्जा माफ, 17 लाख परिवारों काे आवास, जातिगत जनगणना, स्कूल से लेकर काॅलेज तक मुफ्त शिक्षा, तेंदूपत्ते पर आदिवासियों को हर साल 4000 रुपए बोनस, भूमिहीन मजदूर को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा।
जनसंपर्क के दौरान प्रमुख रूप से उमाकांत चंद्राकर, रूपेंद्र शुक्ला, अशोक साहू, राजेश ठाकुर, किशोर चंद्राकर, अमित अग्रवाल, मंजूलाल भारती, प्रेमप्रकाश पांडे, कुंदन सिन्हा, नवल किशोर साहू, मोरध्वज चंद्राकर, नारायण निषाद, नंदू, दागेश्वर साहू उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
