द सीजी न्यूज
डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल दुर्ग में एक और उपलब्धि भरा काम हुआ है। यहां मरीज की सर्वाईकल स्पाइन सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल के इतिहास में पहले कभी भी इस तरह की सर्जरी नहीं हुई।
गया नगर दुर्ग निवासी रूपेश ताम्रकार (उम्र 42 वर्ष) का एक्सीडेंट हुआ था। उसके ऊपर ई रिक्शा पलट गया था। इसकी वजह से गर्दन की C5 – C6 हड्डी टूट गई और स्पाइनल कॉर्ड पर दबाव बन गया। इसके कारण मरीज के दोनों हाथ-पैर चलना बंद हो गए और उसे सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी।
न्यूरो सर्जन डॉ कुलदीप सिंह ने असेसमेंट कर तुरन्त ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन के दौरान जिला चिकित्सालय के सबसे अनुभवी निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ बसंत चौरसिया ने एनेस्थीसिया दिया। ऑपरेशन के दौरान शिबेन, रमेश ने सहायक की भूमिका निभाई। ऑपरेशन करते हुए फ्रैक्चर vertebrae को रिड्यूस कर फिक्स कर स्पाइनल कार्ड के ऊपर से दबाव रिलीज किया गया। ऑपरेशन के बाद पेशेंट को इंटुबेट कर वेंटिलेटरी सपोर्ट पर रखा गया है। मरीज की हालत स्थिर है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
