द सीजी न्यूज
दुर्ग / जिला चिकित्सालय दुर्ग का स्त्री रोग विभाग कलेक्टर दुर्ग पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। 9 नवंबर को जिला चिकित्सालय दुर्ग के स्त्री रोग विभाग के मेजर ओटी में कुल 25 मेजर सर्जरी किये गए। इसमें कुल 23 गर्भवती महिलाओं को आपरेशन कर प्रसव कराया गया और 2 आपरेशन गर्भाशय के किये गए।
सभी ऑपरेशन डॉ संजय वालवेन्द्रे निःश्चेतना विशेषज्ञ और प्रभारी अधिकारी ओटी, डॉ बी.आर. साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ स्मिता स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ पूजा वर्मा पटेल निःश्चेतना विशेषज्ञ और गायनिक ओटी में कार्यरत स्टॉफ नर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की टीम द्वारा किया गया।
डॉ ए.के साहू सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय दुर्ग द्वारा सभी मेडिकल विशेषज्ञों व नर्सिग स्टॉफ, पैरामेडिकल स्टॉफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके द्वारा नये कीर्तिमान स्थापित कर एक दिन में 25 मेजर आपरेशन करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


