द सीजी न्यूज
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि भाजपा पर छत्तीसगढ़ की जनता को जरा भी भरोसा नहीं रह गया है। भाजपा नेता ईडी, आईटी के सहारे चुनाव लड़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने के लिए भाजपा नेताओं ने अब तक सारे दांवपेंच आजमा लिये हैं लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के हर दांव-पेंच को पूरी तरह नकार दिया है।
राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास भाजपा से पूरी तरह टूट चुका है। आम जनता समझ चुकी है कि भाजपा नेता सिर्फ वादे करते हैं, चुनाव जीतने के बाद इन वादों को पूरा नहीं किया जाता है। भाजपा की सरकारों ने न तो पहले कोई कांम किया, न आगे भाजपा से कोई उम्मीद है। इसी कारण भाजपा नेताओं की घोषणाओं को आम जनता जुमला मान रही है।
राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार के संकेत मिलने के कारण भाजपा नेता बौखला गए हैं और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेता प्रदेश के माहौल को दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं। जाति-धर्म और वर्ग के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास किया जा रहा है।
राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की रमन सरकार ने 15 साल में ऐसा कोई काम नहीं किया जिसके दम पर वे जनता के बीच जा सकें। इसी तरह साढ़े 9 साल के कार्यकाल में केंद्र की मोदी सरकार ने भी महंगाई कम करने सहित ऐसा कोई काम नहीं किया जिसे बताकर वे जनता के बीच में जा सकें। अपनी नाकामी छुपाने के लिए वे कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, छत्तीसगढ़ की जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है।
रमन सिंह, बृजमोहन और प्रेमप्रकाश पांडेय अपनी सीट बचा नहीं पाएंगे
राजेंद्र साहू ने दावा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह इस बार अपनी सीट नहीं बचा पाएंगे। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पांडेय जैसे नेताओं की हार भी सौ फीसदी तय है। छत्तीसगढ़ के रहने वाले किसान, मजदूर, युवाओं और महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी को जिताने और छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने की ठान ली है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
