द सीजी न्यूज
दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दुर्ग में रोड शो के समय में बदलाव किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 नवंबर को दुर्ग के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा के समर्थन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पटरीपार में दोपहर ढाई बजे से रोड शो करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 2.30 बजे दुर्ग आएंगे और पटरीपार क्षेत्र में रोड शो करेंगे।
दुर्ग में मुख्यमंत्री का रोड शो धमधानाका अंडरब्रिज से शुरू होगा। यहां से भारत माता चौक सिकोला बाजार होते हुए सिकोला बस्ती पायल मेडिकल के सामने से धमधा रोड से सूर्या होटल के बाजू से तितुरडीह, शहीद भगत सिंह स्कूल और सिंधिया नगर मुख्य मार्ग होते हुए रायपुर नाका अंडरब्रिज से वार्ड 48 बस्ती चौक में रोड शो का समापन होगा।
गौरतलब है कि आज 15 नवंबर को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। दुर्ग में रोड शो के बाद वैशाली नगर में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर, भिलाई नगर में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण में कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू और अहिवारा में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे के समर्थन में सीएम भूपेश बघेल रोड शो करेंगे।

सीएम भूपेश बघेल पहले भी वोरा के समर्थन में रोड शो कर चुके हैं। पटरीपार क्षेत्र में कांग्रेसजन इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री की सभा या रोड शो कराने की मांग कर रहे थे। गृहलक्ष्मी योजना के ऐलान से महिलाओं में भी खुशी का माहौल है। कांग्रेसजनों की भावनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री का रोड शो कार्यक्रम तय किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

