द सीजी न्यूज
दुर्ग । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत अंजोरा ( ख ) में भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर ने आम लोगों से मिलकर भाजपा के कमल फूल पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की। ललित चंद्राकर ने ग्राम अंजोरा ख में ग्रामीणों से मिले अपार स्नेह और समर्थन को अपने लिए अतुलनीय शक्ति बताते हुए कहा कि मैं गांव की जनता का ह्दय से आभारी हूं। आप सभी ने मुझ पर विश्वास जताया है। उस विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा।
ललित ने आम जन मानस को अपना परिवार बताते हुए कहा कि मैं पार्टी के लिए एक प्रत्याशी हूं लेकनि आपके लिए सेवक हूं। सदैव सेवा के लिए उपलब्ध रहूंगा और दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और समृद्धि के लिए हम सभी मिलकर प्रचंड कमल खिलाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, पुराण देशमुख, मनोज, निखिल, गोविंद, रवि गणेश, सूरज, प्रमोद, भारत, देवेंद्र, रूपेश, नीरज, राहुल, नकुल, उमेश मोहन, राकेश, राहुल, कीर्ति यादव, हेमेंद्र, जया यादव, संजय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

