Breaking News

बैंक अकाउंट में 15 लाख जमा नहीं हुए … तो, मोदी की गारंटी पर कैसे करें भरोसा … महिलाओं को है सिर्फ भूपेश कका पर विश्वास …

द सीजी न्यूज

दिवाली के दिन कांग्रेस ने बड़ा ऐलान करते हुए महिलाओं को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सरकार बनने पर प्रदेश की महिलाओं को हर साल 15 हजार रुपए दिये जाएंगे। यह रकम महिलाओं के बैंक खाते में जमा की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस ऐलान से कांग्रेस को महिलाओं का एकतरफा समर्थन मिलने की उम्मीद की जा रही है। इधर महिलाओं का कहना है कि भाजपा अगर एक लाख रुपए देने की घोषणा करे तो भरोसा नहीं करेंगे। भरोसा कांग्रेस पर है … भूपेश कका पर भरोसा है …।

गर्ल्स कॉलेज दुर्ग में जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष प्रीति मिश्रा का कहना है कि भाजपा ने साढ़े 9 साल पहले 15 लाख रुपए देने का वादा किया था। आज तक यह वादा पूरा नहीं किया गया। भाजपा से लोगों का भरोसा टूट चुका है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के नागरिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। बिजली बिल हाफ, धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स, स्वामी आत्मानंद स्कूल, मोबाइल क्लीनिक जैसी योजनाओं से लोगों का भरोसा बढ़ा है।

कांग्रेस नेत्री प्रीति साहू का कहना है कि पिछले पांच साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर वादा पूरा किया है। सभी वर्गों के कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए सी मार्ट, स्वसहायता समूहों का कर्ज माफ, महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चौतरफा सौगातें दी हैं। पूरा विश्वास है कि इस बार भी भूपेश कका विधानसभा चुनाव में किये गए वादों को पूरा करेंगे।विधानसभा चुनाव के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को हराएंगे।

गृहिणी अमृत देशमुख का कहना है कि भाजपा सरकार ने रसोई गैस का दाम 4 सौ रुपए से 12 सौ रुपए किया। जीएसटी लगाकर महिलाओं के उपयोग में आने वाली सामग्री से लेकर खाद्य सामग्री के दाम बढ़ा दिये। बेतहाशा महंगाई से सभी का जीवन दूभर हो गया है। चुनाव सामने देखकर भाजपा लुभावनी योजनाओं की घोषणा कर रही है। लोगों का भरोसा भाजपा पर नहीं रहा।

नगर निगम दुर्ग की एल्डरमैन रत्ना नारमदेव का कहना है कि भूपेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओंं की पूरे देश में तारीफ हो रही है। वादे पूरे करने के कारण उन्हें देश का नंबर वन मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। हर वर्ग के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने कार्य किये हैं। महिलाओं के लिए गृहलक्ष्मी योजना का ऐलान कर भूपेश बघेल ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। हम सभी महिलाओं की ओर से सीएम भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!