द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ में हुुए दूसरे चरण के मतदान के दौरान आज करीब 67.67 प्रतिशत मतदान होने की खबर मिली है। हालांकि अभी अंतिम आकड़े जारी नहीं हुए हैं। कई इलाकों से अभी तक मतदान के प्रतिशत के आंक़ड़े नहीं आए हैं। देर रात तक अंतिम आंकड़े तैयार हो पाएंगे। यह जानकारी TURNOUT APP के माध्यम से दी जा रही है।
दुर्ग जिले में करीब 65.07 प्रतिशत मतदान होने की खबर मिली है। देखिये … दुर्ग जिले के विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत के आंकड़े ∇
अंतिम आंकड़े आने पर करीब 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। पहले चरण के मतदान में भी अंतिम आंकड़े आने पर 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई थी। दरअसल कई मतदान केंद्रों से मतदान का प्रतिशत अभी तक नहीं मिल पाया है। इस समय दिखाए जा रहे आंकड़े अंतिम नहीं हैं।
अहिवारा 67.77 प्रतिशत
भिलाई नगर 63.54 प्रतिशत
दुर्ग सिटी 62.80 प्रतिशत
दुर्ग ग्रामीण 69 प्रतिशत
पाटन 75.54 प्रतिशत
वैशाली नगर 53 प्रतिशत
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

