Breaking News

दुर्ग जिले में मतदान के बाद आज सील किया गया स्ट्रांग रूम : छत्तीसगढ़ में 75.06 प्रतिशत मतदान : दुर्ग जिले में 71.59 प्रतिशत वोटिंग : वोरा ने जताया मतदाताओं के प्रति आभार

द सीजी न्यूज

शुक्रवार को वोटिंग के बाद जुनवानी स्थित श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज में स्ट्रांग रूम में ईवीएम की मशीनें जमा हुई। इसके बाद शनिवार को सुबह प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम के मुख्य द्वार के शटर पर ताला लगाकर सील किया गया। अब 3 दिसंबर को मतगणना के दिन स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। इस दौरान स्ट्रांग रूम और पूरे मंडी परिसर की सुरक्षा में चारों ओर फोर्स तैनात किया गया है।

आज सुबह 8 बजे की गई स्ट्रांग रूम की सीलिंग के समय दुर्ग शहर के कांंग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, एल्डरमैन राजेश शर्मा, परमजीत सिंह भुई मौजूद थे। सीलिंग के दौरान भाजपा प्रत्याशी की ओर से सुरेंद्र कौशिक और राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।

वोरा ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया
कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा ने शहर के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। वोरा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं से भरपूर आशीर्वाद मिला। मतदान के दिन भी मतदाताओं ने उत्साह से मतदान किया। जीत के प्रति आश्वस्त वोरा ने मतदाताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि वे शहरवासियों की सेवा में लगातार जुटे रहेंगे।

17 नवंबर को हुए दूसरे चरण के मतदान के अंतिम आंकड़े इस प्रकार हैं।  

छत्तीसगढ़ में 75.08 प्रतिशत मतदान

दुर्ग जिले में 71.59 प्रतिशत मतदान 

  • पाटन 84.27 
  • दुर्ग सिटी 66.36
  • दुर्ग ग्रामीण 74.74
  • वैशाली नगर 65.71
  • भिलाई नगर – 66.34
  • अहिवारा – 72.00

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!