द सीजी न्यूज
विधायक अरुण वोरा ने शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ की प्रभारी कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए वोरा ने बताया कि महिलाओं को 15 हजार रुपए सालाना देने की घोषणा मास्टर स्ट्रोक साबित हुई। महिलाओं को गृहलक्ष्मी योजना की सौगात देने के साथ ही गैस सिलेंडर में सब्सिडी, किसानों की कर्जमाफी, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, 2 सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने और केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा जैसी घोषणाओं पर मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा किया है।
वोरा ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है और प्रदेश में प्रचंड जीत के साथ दोबारा कांग्रेस की सरकार बनना तय है। वोरा ने सीएम भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ में विशाल जीत की अग्रिम बधाई देते हुए बताया कि दुर्ग सिटी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की विजय तय है। सीएम ने कहा कि दुर्ग की काफी अच्छी रिपोर्ट मिली है। सीएम ने वोरा को जीत की अग्रिम बधाई दी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
