द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 15 के सिकोला भाठा बस्ती जैतखाम के पास लता टंडन पति छबिलाल टंडन द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किया गया था जिसे आज नगर निगम की टीम ने तोड़ दिया। यहां आवाजाही की गली को बंद कर पक्का मकान बनाया जा रहा था। लता टंडन को निर्माण कार्य बंद करने के लिए नगर निगम द्वारा नोटिस दिया गया था।
अतिक्रमणकर्ता द्वारा आज भी निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया जिसके बाद नोटिस का जवाब न देने और दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत न करने पर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर भवन अधिकारी गिरीश दीवान के नेतृत्व और नायब तहसीलदार ज्योत्सना कलिहारी और मोहन नगर पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की अतिक्रमण टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा तोड़ दिया।
गली को कब्जा मुक्त कर बंद रास्ता खुलवाया गया।कार्रवाई के दौरान भवन निरीक्षक विनोद मांझी, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता मौजूद रहे। सरकारी जमीन पर हुए कब्जे की शिकायत नागरिकों ने आयुक्त से की थी। उसके बाद आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
