द सीजी न्यूज
राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सवाल किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है – प्रधानमंत्री तो पूरे देश का होता है, फिर वह राज्यों की जनता के साथ भेदभाव कैसे कर सकता है।
दरअसल, भूपेश बघेल ने चुनाव जीतने के लिए भाजपा की दो तरह की नीतियों को लेकर मोदी पर प्रहार कर रहे हैं। गैस सिलेंडर के दाम केंद्र की यूपीए सरकार ने 4 सौ रुपए तय किये थे लेकिन भाजपा की मोदी सरकार ने इसे बढ़ाते हुए करीब 12 सौ रुपए कर दिया। जिन राज्यों में विधानलभा चुनाव हो रहे हैं, वहां भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए 450 रुपए में सिलेंडर देने का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी यही ऐलान किया गया है। इसे लेकर भूपेश बघेल ने भाजपा पर करारा प्रहार किया है।
भूपेश ने आगे लिखा – मोदी जी की गलत नीतियों के कारण देशवासी महंगाई से त्रस्त हैं। यह तो उन्होंने स्वयं ही स्वीकार कर लिया है। अगर मोदी की गारंटी है तो पूरे देश में 450 रुपए में सिलेंडर दे दीजिये। देश की जनता को केंद्र के प्रकोप से कुछ हद तक राहत मिल जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
