Breaking News

सड़क पर गंदगी फैलाने और पॉलीथिन का उपयोग करने पर नगर निगम की टीम ने वसूला जुर्माना

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत गंदगी फैलाने वालों और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध के बावजूद उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ आज कार्रवाई की गई। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर नया बस स्टैंड पर छापामार कार्रवाई करते हुए शनिवार को 3000 रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया।

स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के मार्गदर्शन में स्वच्छता टीम ने नया बस स्टैंड और इंदिरा मार्केट, वार्ड 46 और 45, सिकोला भाठा मार्केट के अलावा अन्य स्थानों पर गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस मौके पर स्वच्छता निरीक्षक सुरेश भारती, राजू सिंह, मनोहर शिंदे आदि मौजूद रहे। कचरा फैलाने वाले 6 दुकानदारों से 3000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। दोबारा कचरा फैलाने पर दोगुना जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी गई।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!