द सीजी न्यूज
मिजोरम विधानसभा चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) 27 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत हासिल कर चुकी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है और वह 1 अन्य सीट पर आगे है। हालांकि MNF के कई वरिष्ठ नेता या तो हार गए हैं या पीछे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री जोरमथांगा के आज शाम मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मिलने की उम्मीद है। जहां वह विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं
मिजोरम विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी MNF की करारी हार हुई है। उसके कई मंत्री हार गए हैं। राज्य के सीएम और डिप्टी सीएम को भी हार का सामना करना पड़ा है। राज्य में नई स्थानीय पार्टी ZPM सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ZPM ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ZPM ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। राज्य में विधानसभा की 40 सीटें हैं। सरकार बनाने
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
