Breaking News

कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की ताकत ने दिलाई भाजपा को ऐतिहासिक जीत – विजय बघेल

  • संगठन की सक्रियता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो एंटीइनकमबेंसी बनाई वही बनी भाजपा की जीत का आधार – जितेन्द्र वर्मा
  • कार्यकर्ताओं की मेहनत ने दिलाया है जनता का विश्वास, इसे कायम रखना विधायकों की जिम्मेदारी – राजीव अग्रवाल 

द सीजी न्यूज

दुर्ग। जिला भाजपा संगठन द्वारा जिले के नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ निर्भीकता और निडरता के साथ पूरे साहस से मुकाबला किया। भाजपा कार्यकर्ता झूठे मुकदमो और लाठी चार्ज के सामने भी नहीं झुके। अत्याचारी और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के खिलाफ हर धरना, घेराव, आंदोलन, पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में जमकर माहौल बनाया। जनता के बीच जागृति लाकर झूठे वादों और भ्रष्टाचार की पोल खोली। भाजपा के घोषणा पत्र को जन-जन तक पहुंचाया, जिससे प्रभावित जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दिया है। जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिला है, उसमें कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। अब विधायकों की ये जिम्मेदारी है कि वे जनता भावनाओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत का सम्मान करते हुए एक अच्छे जनप्रतिनिधि के तौर पर विकास में अपना योगदान दें।

दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल और सह प्रभारी चेमन देशमुख ने कहा कि जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में विगत डेढ़ वर्षो में  कार्यकर्ताओं ने अपनी जीवंत भूमिका निभाई और पार्टी के हर कार्यक्रम और आंदोलन में जान फूंक दी। जिसका सुपरिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय हुई है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से जनता का विश्वास हासिल हुआ है , इसे आगे कायम रखना विधायकों की जिम्मेदारी है।

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि उनके जिला अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन में जमकर मेहनत की है। उन्होंने कांग्रेस विधायकों के निवास घेराव, शराब बिक्री के खिलाफ चक्काजाम, मोर आवास मोर अधिकार को लेकर पदयात्रा व धरना प्रदर्शन, रोजगार भत्ता को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव, चलबो गौठान, खोलबो पोल अभियान, पीएससी घोटाले पर हस्ताक्षर अभियान, कार्यकर्ता सम्मेलन, शराब महाघोटाला पर प्रदर्शन जैसे 50 से अधिक सफल कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी के हर अभियान और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों के साथ साथ सभी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से पूरा सहयोग किया। संगठन की सक्रियता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो एंटी इंकमबेंसी बनाई, वही भाजपा की जीत का आधार बनी।

भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें अहिवारा का उम्मीदवार बनाया, उस विश्वास को जनता ने टूटने नहीं दिया और कार्यकर्ताओं ने अपना भरपूर समर्थन देकर पार्टी के विश्वास को कायम रखा इसके लिए भी जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभारी रहेंगे।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में जनता ने कानून व्यवस्था की बदहाली और भ्रष्टाचार का आलम देखा। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बदले की कार्यवाही को झेला। कांग्रेस सरकार के दमन के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कमर कसकर मुकाबला किया और असंभव को संभव कर दिखाया।

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि पिछले 5 सालों से रुकी हुई विकास की धारा पुनः बहेगी, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। जुआ, सट्टा, अवैध शराब से खराब होता सामाजिक माहौल अब सुधरेगा। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध और असामाजिक तत्वों की हरकतें काबू में रहेगी।

साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि भाजपा की जीत अभी अधूरी है। 4 महीने बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेकर हैट्रिक बनाएंगे, तभी भाजपा की जीत पूरी होगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित विधायकों का शॉल श्रीफल से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया और आभार प्रदर्शन जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने किया। कार्यक्रम में दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण अहिवारा साजा और पाटन विधानसभा के जिला भाजपा पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों का अभिनंदन करने की होड़ मची रही।

दुर्ग जिले में हुई ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को पगड़ी पहनकर एवं तलवार भेंट कर उनका विशेष अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा कहा कि दुर्ग जैसे वीवीआईपी जिले में मिली ऐतिहासिक जीत का सेहरा कार्यकर्ताओं के सिर पर बंधना चाहिए। पांच विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं के सैलाब ने फूलमाला, पुष्पगुच्छ, शॉल के साथ स्मृति चिन्ह देकर विधायकों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में दुर्ग जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार, अरविंदर खुराना, केएस चौहान, कांतिलाल जैन, रोहित साहू पवन शर्मा बोधन यादव आशीष निमजे मनोज मिश्रा दीपक चोपड़ा विनोद अरोड़ा कार्यालय सह मंत्री हेमंत नेमा दिनेश देवांगन राजा महोबिया राकेश दुग्गड जितेंद्र सिंह राजपूत रजनीश श्रीवास्तव विनय महोबिया नारायण दत्त तिवारी मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू मदन वढाई विजय ताम्रकार डॉ सुनील साहू सुनील अग्रवाल खेमलाल साहू लोकमनी चंद्राकर जितेंद्र यादव लिमन साहू कृष्णा पटेल रोहित राजपूत फते लाल वर्मा गिरेश साहू सहित समस्त 13 मंडलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!