Breaking News

नगर निगम की टीम ने चौथे दिन भी हटाए अवैध कब्जे

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ शहर में आवागमन को व्यवस्थित बनाने सड़क किनारे और चौक चौराहों पर अतिक्रमण कर कारोबार करने वालों को हटाने का अभियान आज भी जारी रहा। आज उतई चौक से लेकर पटेल चौक जिला अस्पताल के सामने और नया बस स्टैंड सड़क किनारे अवैध कब्जा कर रखे गए ठेलों को हटाया गया। कुछ लोगों ने कब्जा हटाने के लिए मोहलत मांगी, जिस पर निगम प्रशासन ने चेतावनी देते हुए समयसीमा के भीतर कब्जे हटाने कहा।

शनिवार को नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के नेतृत्व में बेदखली अभियान शुरू किया गया। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता ने पटेल चौक, तहसील कार्यलय क्षेत्र, जिला चिकित्सालय के सामने और नया बस स्टैंड तक अतिक्रमण कर अवैध संचालित ठेलों को हटाने की कार्रवाई की। मुख्य मार्ग के दोनों ओर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा दुकानदारों को समझाइश के साथ चेतावनी भी दी गई।

नगर निगम की टीम द्वारा दुकानदारों को बार-बार समझाइश दी जा रही है कि सड़कों पर अतिक्रमण न करें, वरना कार्रवाई होगी। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर लगातार निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर सुबह अफसरों के साथ व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पैदल दौरा कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान लोगों ने सड़क किनारे तंबू तानकर और दुकान के बाहर टीन शेड बनाकर रखा था, जिसे जेसीबी से तोड़ा गया। दुकानों के बाहर लगे साइन बोर्ड, पोस्टर सहित अन्य सामग्रियों को हटाने के साथ-साथ जब्ती की कार्रवाई की गई। शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाही के मौके पर अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, राजू बक्शी, शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा के अलावा टीम अमला मौजूद रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!