Breaking News

विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला

द सीजी न्यूज

रविवार को ऐलान कर दिया गया कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ में सीएम पद के लिए रायशुमारी करने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम को दी थी। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय की घोषणा राज्य में भाजपा के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद रायपुर में हुई।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए विष्णुदेव साय शाम को ही राजभवन पहुंच गए। अब तक चार बार के सांसद, तीन बार के विधायक और छत्तीसगढ़ में भाजपा के अध्यक्ष की कमान संभालने वाले विष्णुदेव साय केंद्र सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। विष्णुदेव साय ने ताज़ा चुनाव कुनकुरी विधानसभा सीट से लड़ा था। कम बोलने और बेहद विनम्र माने जाने वाले विष्णुदेव साय को, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का बेहद करीबी माना जाता है।

एक दिन पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा -“विनम्रता को कमज़ोरी नहीं मानना चाहिए। मैं तो इसे अपनी ताक़त मानता हूं और मेरी कोशिश रहेगी कि आजीवन विनम्र बना रहूं।” उनके चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सार्वजनिक तौर पर घोषणा की थी कि आप इन्हें विधायक बनाइए, इन्हें बड़ा आदमी मैं बनाऊंगा।

भाजपा ने हाल ही में संपन्न छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव बिना किसी सीएम चेहरे की घोषणा के लड़ा। बीजेपी ने कुल 90 सीटों में से 54 सीटें हासिल कर प्रचंड जीत हासिल की। विष्णुदेव साय ने कुनकुरी विधानसभा सीट पर कुल 87,604 वोटों से जीत हासिल की। भाजपा के पूर्व राज्य प्रमुख विष्णुदेव साय को भी सीएम पद के लिए पार्टी की पहली पसंद बताया जा रहा था। उन्होंने पहले मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री और 16वीं लोकसभा में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के संसद सदस्य सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वे 2020 से 2022 तक भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रमुख थे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!