Breaking News

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने पहली केबिनेट में ही 18 लाख लोगों के फार्म को दी मंजूरी : सरोज पाण्डेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार माना

  • प्रदेश के 18 लाख लोगों को जल्द मिलेगा पक्का आवास

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ सरकार की पहली केबिनेट की बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों को पक्का आवास देने का वादा पूरा करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार का आभार जताया है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी गारंटियों को आने वाले पांच वर्ष में अवश्य पूरा करेंगे ।
सरोज पाण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास न बनाए जाने पर इस विषय को भाजपा ने मुद्दा बनाया था। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में गरीबों को आवास देने की घोषणा की थी, जिसे साय सरकार ने पहली केबिनेट में ही वादा पूरा किया है।
साय सरकार ने पहली केेबिनेट की बैठक में अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर किसानों को दो साल का बकाया बोनस 25 दिसंबर को देने का भी निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने इस फैसले पर अपनी सहमति भी दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने दो वर्षो के अंदर छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक घरों में पीने का पानी उपलबध कराने का वादा अपने घोषणा पत्र में किया था, जिसे पूरा करने के योजना बनाई गई। मोदी गारंटी के तहत् गरीब विवाहित महिलाओं को 1000 रु महीना देने का वादा भी पूरा करने कहा गया है ।

उन्होनें बताया भाजपा के घोषणा पत्र में महतारी वंदन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान करना है। साय सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि वह सबसे पहले कौन से काम को पूरा करेगें। वे मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी सरकार के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने की कोशिश करेगें। वे छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे को पूरा अवश्य करेगें।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!