Breaking News

हजारों धर्म प्रेमियों ने उठाया निशान : दुर्ग में निकाली गई ऐतिहासिक निशान यात्रा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। निशान यात्रा को लेकर दुर्ग शहर में श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। दुर्ग शहर में पहली बार निकली प्रदेश की सबसे बड़ी निशान यात्रा में 1100 श्याम प्रेमियों ने निशान उठाया। निशान यात्रा श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर गंजपारा से कादम्बरी नगर स्थित श्री श्याम मंदिर तक निकाली गई।

निशान यात्रा के पहले दुर्गा मंदिर में बाबा श्याम की ज्योत ली गई और पूजा अर्चना करके श्याम बाबा की महाआरती की गई। पुष्पांजलि कराई गयी। आयोजन समिति के योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्याम ध्वज लेकर शामिल हुए और पदयात्रा की। नगर में भाव विभोर होकर लोगों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। श्री श्याम मंदिर में निशान चढ़ाते हुए भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन किए।

दुर्ग में पहली बार 1100 धर्मप्रेमियों की निशान यात्रा पर फूलों की वर्षा की गई। निशान यात्रा में नगर की सैकड़ों महिलाओं सहित युवा श्रद्धालु लाल, पीले ध्वज निशान लेकर भक्तगण श्याम गुणगान करते हुए शामिल हुए। श्री श्याम जी की आकर्षक झांकी भी निशान यात्रा में निकाली गई। जिसमें गणेश, शंकर जी, माता जी, बजरंग बली की लगभग 10 फीट से बड़ी झांकी थी,

पद यात्रा कर निशान चढ़ाने को लेकर मान्यता यह रही है कि श्री श्याम बाबा के महाबलिदान शीश दान के लिए उन्हें निशान चढ़ाया जाता है। यह उनकी विजय का प्रतीक है, जिसमें उन्होंने धर्म की जीत के लिए दान में अपना शीश ही भगवान श्री कृष्ण को दे दिया था। जिन्हें प्रसन्न करने निशान छोटे से बड़े मुख्य रूप से केसरी नीला , सफेद ,लाल या पीले रंग का झंडा निशानों पर श्याम बाबा और कृष्ण भगवान के जयकारे और दर्शन के फोटो लगाते है। कुछ निशानों पर नारियल और मोरपंख भी लगाया जाता है। सभी भक्त श्याम मंदिरों में अपनी मन्नते मांगते हुए निशान चढ़ाते हैं।

निशान यात्रा में पूर्व मंत्री अरुण वोरा, विधायक गजेंद्र यादव, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू, निशान यात्रा आयोजक रामफल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अशोक राठी, आशुतोष सिंह, देवनारायण चंद्राकर, नवल अग्रवाल, महेश टावरी, नारायण खेतान, योगेन्द्र शर्मा बंटी, प्रीति राजगढ़िया, सिंपल राठी, अनिता अग्रवाल, राहुल शर्मा, लक्की अग्रवाल, आशीष सोनी, राजेश शर्मा, मनीष सेन, नितिन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, शिशु शुक्ला, सुजल शर्मा, दिनेश शर्मा, किरण शर्मा, किरण सेन, ममता टावरी, मनीषा राठी, सतबीर शर्मा, मनोज गुप्ता, ईशान शर्मा, सुरेश अग्रवाल, आशीष सेक्सरिया, प्रकाश कश्यप, अर्जित शुक्ला, ललित शर्मा, गोविंद गुप्ता, रितेश सेन, राजेश शर्मा, प्रकाश टावरी, सोनल सेन, मोहित पुरोहित, रिषी गुप्ता, चिंटू शर्मा, प्रतीक अग्रवाल सहित हजारों श्याम प्रेमी उपस्थित हुए।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!