Breaking News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद सुधाकर रेड्डी की शहादत को किया नमन

परिवार जनों के प्रति व्यक्त की संवेदना

द सीजी न्यूज

रायपुर, 17 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा में सीआरपीएफ के 165 वीं बटालियन की माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी की शहादत को नमन किया है। उन्होंने घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार जनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना में घायल जवान रामू के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। रामू को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया है।

गौरतलब है कि 17 दिसंबर की सुबह 7 बजे थाना जगरगुंडा अंतर्गत कैंप बेदरे से सीआरपीएफ 165वी बटालियन की कंपनी उर्सांगल की तरफ ऑपरेशन पर निकले थे । ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई ।

घटना में 165वी बटालियन के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए और कांस्टेबल रामू गोली लगने से घायल हो गये । घायल जवान को प्राथमिक उपचार कर उचित उपचार हेतु हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

आस पास के इलाके को सर्च करने पर 4 संदिग्धों को पुलिस कब्जे में लिया गया है और सीआरपीएफ, कोबरा एवं जिला बल के द्वारा आस पास के इलाके की सघन सर्चिंग की जा रही है ।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!