द सीजी न्यूज
पूर्व मंत्री और राहुल गांधी के नजदीकी माने जाने वाले जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। वे कमलनाथ की जगह लेंगे। सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका अब आदिवासी नेता और विधायक उमंग सिंघार संभालेंगे। जीतू पटवारी को आलाकमान और दिग्विजय सिंह के करीब होने का फायदा मिला। जीतू पटवारी को प्रदेश के काफी तेजतर्रार और ब्रेन गेम में माहिर कांग्रेस नेताओं में गिना जाता है।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष बदलने की बात कही जा रही थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे कमलनाथ की जगह अब कमान जीतू पटवारी को सौंपी गई है। जीतू पटवारी विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। उन्हें राऊ विधानसभा से भाजपा के मधु वर्मा ने हराया था।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
