Breaking News

महापौर धीरज बाकलीवाल ने INSD इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिजाइन में दो दिवसीय प्रदर्शनी की सराहना की : छात्रों का उत्साहवर्धन किया

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज अतुल्यम -3.0 आईएनएसडी INSD इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिजाइन नेहरू नगर में आयोजित दो दिवसीय फैशन और इंटीरियर डिजाइनिंग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में आईएनएसडी भिलाई के डायरेक्टर विनोद सोनी और संदीप कौर व उनकी टीम द्वारा महापौर धीरज बाकलीवाल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। प्रदर्शनी में डिजाइनर कपड़े, शिल्पकार से बनी ज्वेलरी, विभिन्न प्रकार के कुशन कवर, लटकन, बैग, डिजाइनर शू और चूड़ियां रखी गईं हैं। इंटीरियर डिजाइनिंग के विद्यार्थियों ने गैरेज कैफे, रिटेल स्टूडियो और किड्स ड्रीम जोन बनाया। गैरेज कैफे में अनुपयोगी सामान जैसे गाड़ी के टायर से बैठक, तेल के पुराने ड्रम से सोफा, कारों के उपकरणों से लैंप, ट्रकों की छन्नियों से टेबल और रिसेप्शन डायस, साइकल के पार्ट्स से घड़ियां आदि बनाकर रखे गए हैं।

रिटेल स्टूडियो में डिजाइनर ड्रेसेस का शोरूम स्टूडियो भी बनाया गया है। नेहरू नगर स्थित संस्था में 23 व 24 तक लगी दो दिवसीय प्रदर्शनी की सराहना करते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन समय समय पर किया जाना चाहिए ताकि वेस्ट से बेस्ट बनाने वाले छात्रों और फैशन तथा इंटीरियर डिजाइन के क्षेत्र में काम करने वालों को एक मंच मिल सके। इसका फायदा छात्र-छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा मिल सकेगा।

छात्रों ने किड्स जोन को बनाया मोस्ट कलरफुल

प्रदर्शनी में फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों ने बच्चों के लिए कलरफुल ड्रीम्स की तरह किड्स ड्रीम जोन को बहुत ही कलरफुल तरीके से बनाया है। इसी तरह कैनवास पेंटिंग, फोटो फ्रेम, नेल आर्ट पेंटिंग, शिल्पकार पेंटिंग, मॉडल्स और क्ले मॉडलिंग को भी प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। महापौर ने नेहरू नगर स्थित आईएनएसडी भिलाई के डायरेक्टर विनोद सोनी व संदीप कौर व उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि वे इन बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर इनके उज्जवल भविष्य बनाने का कार्य कर रहे है। नई सोच व नये विचार के साथ व समयानुसार चलने से इन छात्र छात्राओं को भविष्य में लाभ होगा। इन बच्चों द्वारा बनाये गये उत्पाद से शहर के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। युवा आगे बढ़ें और इस संस्था में अध्ययनरत छात्र राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छग व दुर्ग-भिलाई का नाम रौशन करें।

संस्था के डायरेक्टर विनोद सोनी ने बताया कि हमारी संस्था में फैशन डिजायनिंग व इन्टीरियर डिजायनिंग का कोर्स शुरू किया है। 10 वीं पास कर चुके बच्चों के लिए ये तीन साल का प्रोफेशनल कोर्स है और 12 वीं पास बच्चे इसमे डिग्री कोर्स करेंगे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!