द सीजी न्यूज

दुर्ग/ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रथम नगर आगमन पर मालवीय नगर चौक और राजेंद्र पार्क चौक पर नगरवासियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर और पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रथम दुर्ग नगर आगमन पर बटालियन हैलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।


मुख्यमंत्री के साथ दिग्गज भाजपा नेता ओम माथुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव का भी दुर्ग आगमन हुआ। स्वागत करने वालों में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, गजेंद्र यादव, पूर्व विधायक दयाराम साहू, जागेश्वर साहू, प्रीतम साहू व अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा संभाग आयुक्त एस. एन. राठौर, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसएसपी आरजी गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ःः000ःः
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal