Breaking News

दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत

द सीजी न्यूज

हेलीपेड पर विधायक गजेंद्र यादव, संभागायुक्त एसएन राठौर, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए। 

दुर्ग/ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रथम नगर आगमन पर मालवीय नगर चौक और राजेंद्र पार्क चौक पर नगरवासियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर और पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रथम दुर्ग नगर आगमन पर बटालियन हैलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

जोशीला स्वागत … चौक-चौराहो पर मुख्यमंत्री का आत्मीयता भरा अभिनंदन …
मालवीय चौक पर नगर निगम के पूर्व एमआईसी मेंबर विजय जलकारे सहित बड़ी तादाद में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने सीएम विष्णुदेव साय का स्वागत किया

मुख्यमंत्री के साथ दिग्गज भाजपा नेता ओम माथुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव का भी दुर्ग आगमन हुआ। स्वागत करने वालों में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, गजेंद्र यादव, पूर्व विधायक दयाराम साहू, जागेश्वर साहू, प्रीतम साहू व अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा संभाग आयुक्त एस. एन. राठौर, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसएसपी आरजी गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ःः000ःः

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!