द सीजी न्यूज
रायपुर/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ शत्-प्रतिशत पात्र किसानों को दिलाने के लिए राज्य में विशेष ग्राम स्तरीय अभियान संचालित किया जा रहा है। बीते 6 दिसंबर से शुरू हुआ यह विशेष अभियान 15 जनवरी तक चलेगा। इसके तहत योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के साथ ही पात्र किसानों की पहचान विशेष ग्राम सभा के माध्यम से की जा रही है और पीएम किसान मोबाइल एप्प के मदद से किसानों का सत्यापन, ई-केवाईसी, लैण्ड रिकार्ड सीडिंग, बैंक डिटेल का सत्यापन कर पोर्टल में एन्ट्री की कार्यवाही ग्राम स्तरीय नोडल अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
