- कलेक्टर के निर्देश पर बच्चों से छात्रावास में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी और एसडीएम दीपक निकुंज के निर्देश पर दुर्ग के अतिरिक्त तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता बीती रात स्थित प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान छात्रावास भवन की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का मुआयना किया।
अतिरिक्त तहसीलदार ने एक-एक कर लगभग सभी छात्रों से बात कर उनका हालचाल जाना। बच्चों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली। अधीक्षक विकास चंद्राकर ने बताया कि छात्रावास में बच्चों का नियमित हेल्थ चेकअप होता है। बच्चों के शिक्षा स्तर में वृद्धि हेतु कोचिंग की भी व्यवस्था की गई है। समय-समय पर खेल स्पर्धा, योगा आदि गतिविधियां कराई जा रही है। गुप्ता ने सभी बच्चों को मोटिवेट किया। हॉस्टल में बच्चों के साथ भोजन ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता को परखा। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक विकास चंद्राकर उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

